
दोस्ती के बहाने बिछाया जाल
आरोप है कि दुकान पर आने वाली महिला ग्राहकों को आरोपी अपनी बातों में फंसाते थे। दोस्ती बढ़ाकर उनके मोबाइल नंबर हासिल किए जाते और फिर ‘नया स्टॉक’ आने का झांसा देकर उन्हें दुकान पर बुलाया जाता था। दुकान के पास अभद्र व्यवहार किया जाता और चुपके से उनके आपत्तिजनक वीडियो शूट कर लिए जाते थे।
धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेलिंग
मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू किया। आरोपियों ने पीड़िता पर यह दबाव भी बनाया कि ‘यदि वह अपना धर्म बदल लेगी, तभी वीडियो डिलीट किए जाएंगे।’ बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे एक फ्लैट पर ले जाकर बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
पीड़िता की शिकायत के बाद अकोला की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध संख्या 92/2026 के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 4 आरोपी नामजद हैं
सिटी कोतवाली पुलिस के अधिकारी ने बताया
यह शोषण साल 2024 से 2026 के बीच लगातार किया गया। अब तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस कस्टडी रिमांड PCR 7 फरवरी तक लिया है ।”



