भाजपा की शारदा खेडकर ने जीता अकोला महापौर का चुनाव

अकोला (दैनिक दिव्य हिन्दी)   : अकोला महानगरपालिका में आज संपन्न हुए महापौर एवं उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में शहर सुधार समिति की और से भाजपा की शारदा खेडकर ने महापौर पद पर ४५ मतों से जीत हासिल की,  चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अकोला मनपा में कुल 80 नगरसेवक निर्वाचित होकर आए हैं। आज हुए चुनाव में बहुमत के समर्थन से शारदा खेडकर को महापौर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई।

चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए मनपा परिसर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात रहा। प्रशासन की सतर्कता के चलते चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
महापौर और उपमहापौर के निर्वाचन के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी नगरसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए शहर के विकास और जनहित के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जताया।

शारदा खेडकर को कुल 45 वोट मिले। इनमें भाजपा के 38 पार्षदों के अलावा शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 3, अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 1, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का 1 और 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन शामिल रहा। खास बात यह रही कि कांग्रेस गठबंधन में गए भाजपा के बागी निर्दलीय पार्षद आशीष पवित्रकार ने ऐन वक्त पर भाजपा को समर्थन देकर समीकरण बदल दिया।

वहीं, एआईएमआईएम के 3 पार्षद मतदान के दौरान तटस्थ रहे। कांग्रेस द्वारा किया गया “चमत्कार” का दावा पूरी तरह फेल साबित हुआ। स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर नगर निगम की सत्ता अपने पास बनाए रखी।

एकूण जागा : 80
बहुमताचा आकडा : 41

भाजप : 38
काँग्रेस : 21
उबाठा : 06
शिंदे सेना : 01
अजित राष्ट्रवादी : 01
शरद राष्ट्रवादी : 03
वंचित : 05
एमआयएम : 03
अपक्ष : 02

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here