
अकोला- आलोचना करना आसान है, लेकिन जब शहर के विकास के लिए वास्तविक रूप से काम करना होता है, तब आने वाली अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ना कठिन होता है। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने शहर का सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास किया है। भाजपा ने केवल बातों का बाजार नहीं लगाया, बल्कि ज़मीन पर काम करके दिखाया है।
पिछले ढाई वर्षों तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने इन ढाई वर्षों में क्या किया, इसका लेखा-जोखा पहले जनता के सामने रखें और उसके बाद भाजपा पर टीका-टिप्पणी करें। यह प्रतिपादन भाजपा के चुनाव प्रमुख विजय अग्रवाल ने किया।
भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि कोई भाजपा को अभिमन्यु की तरह घेरने और फंसाने का प्रयास कर रहा है, तो यह अभिमन्यु सभी चक्रव्यूहों को भेदते हुए जनता-जनार्दन रूपी श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से अकोला महानगरपालिका में विजय पताका फहराएगा। यह विश्वास भाजपा महानगर अध्यक्ष जयंत मसने ने व्यक्त किया।
वे प्रभाग क्रमांक 5 में भाजपा नेता व चुनाव प्रभारी विधायक रणधीर सावरकर की प्रमुख उपस्थिति में जनता से संवाद करते हुए बोल रहे थे।
इस अवसर पर मंच पर प्रशांत अवचार, डॉ. किशोर मालोकार, सुभाष खंडारे, शिवलाल इंगळे, संदीप गावंडे, एडवोकेट देवआशीष काकड़ सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
अकोला शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है और एक सक्षम महानगरपालिका बनाने की दिशा में कार्य जारी है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार है। इस कालखंड में विकास निधि लाने की क्षमता भाजपा के पास है। जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और उसी आशीर्वाद से आगामी महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेगी, ऐसा विश्वास विधायक रणधीर सावरकर ने व्यक्त किया



