1 जुलाई से शुरु होगा नया शैक्षिक सत्र

अकोला- यह शैक्षिक सत्र 1 मई को समाप्त होना हैं। जबकि आगामी शैक्षिक सत्र 1 जुलाई से शुरु होगा। शिक्षा विभाग की ओर से शाला खुलने के पहले दिन ही छात्रों को नए पाठ्यक्रम की किताबें छात्रों को वितरित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कक्षा पहली से कक्षा 8 वीं के सभी जिला परिषद, निजी अनुदानित शालाओं के 1 लाख से अधिक छात्रों को 1 लाख 20 हजार 373 किताबें वितरित करने का नियोजन अकोला जिले के प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है।

यह मुफ्त किताब वितरण योजना समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत चलाई जा रही हैं। शिक्षा का दर्जा बढ़ाने व छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए यह उपक्रम चलाया जा रहा हैं। यह किताब कक्षा पहली से पांचवीं एवं कक्षा छटवीं से कक्षा आठवीं तक ऐसे दो गुटों में दि जाएगी। इस वर्ष किसी भी पाठ्यक्रम में बदलाव न होने की जानकारी गुट शिक्षाधिकारियों की ओर से आवश्यक किताबों की मांग बालभारती के ई पोर्टल पर पंजीकृत किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अनुसार राज्य स्तर पर आपूर्ति के आदेश प्राप्त होने के बाद सीधे शालाओं में यह किताबें पहुंचाई जाएगी। निःशुल्क किताबों का लाभ जिला परिषद प्राथमिक, माध्यमिक, शासकीय अनुदानित, अंशतः अनुदानित शालाओं के सभी छात्रों को मिलेगा। 1 जुलाई से शाला की घंटी बजेगी।

इस तरह वितरित होंगी किताबें
तहसील                                  किताबें

अकोला              –                 36,618
अकोट               –                 18,656
बालापुर              –                15,906
बार्शिटाकली         –                11,824
पातुर                 –                11,443
मुर्तिजापुर            –               10,660
तेल्हारा               –               15,264
——————————————
कुल                    –          1,20,373

इसी दिन छात्रों को किताबों को वितरित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। बीच कक्षा दूसरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों की छात्रसंख्या तो निश्चित है ही किन्तु कक्षा पहली में नए से प्रवेश लेनेवाले छात्रों की संख्या फिलहाल शिक्षा विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं। जिस कारण विगत वर्ष हुए शालाओं में प्रवेश के आधार पर ही किताबों की मांग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here