नइ ट्रेन गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अकोला से होते हुए शुरु हुई, अकोला के यात्रियों को बिहार झारखंड और मुंबई आने-जाने में होगी आसानी

मुंबई /अकोला-  गया से कोडरमा-रांची के रास्ते मुंबई के लिए चलने वाली गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 22358/22357 ट्रेन का रविवार को गया जंक्शन से परिचालन के बाद कोडरमा स्टेशन पर उद्घाटन किया गया। इस ट्रेन का केंद्रीय मंत्री अनपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे। यह ट्रेन गया जंक्शन से शाम 7 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 01:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

  वापसी में रात 10:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से ट्रेन चलकर दूसरे दिन सुबह 5:50 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। गया जंक्शन से मुंबई के लिए लगातार कई वर्षों से सीधी ट्रेन चलाने की लगातार मांग की जा रही थी। रेलवे बोर्ड ने जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में साप्ताहिक ट्रेन के रूप में गया जंकशन से कोडरमा, हजारीबाग टाउन, मेसरा, रांची के रास्ते परिचालन शुरू किया जा रहा है।  नई ट्रेन झारखंड और बिहार को मुंबई से संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और बिहार के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। lokmanya-tilak-terminal

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

गया जंक्शन से खुलने के बाद लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेरसा, रांची हटिया, राउलकेला,झारसुगोडा,

रायगढ़, विलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, नासिक होते हुए कल्याण के बाद लोकमान्य तिलक टर्मिनल रुकेगी।

 इस ट्रेन में AC फर्स्ट के 01 कोच, सेकेंड AC के 02 कोच, थर्ड AC के 03 कोच, थर्ड AC इकॉनोमी के 03 कोच, स्लीपर के 06 कोच और 4 जनरल कोच होंगे।

gaya-lokmanya-tilak-terminal-express-train-to-mumbai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here