बाजार में शानदार मजबूती, सेंसेक्स 81,921 और निफ्टी 25,041 के स्तर पर बंद

मुंबई- शेयर बाजार में आज यानी 10 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 361 अंक की तेजी के साथ 81,921 के स्तर और वहीं निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी है, ये 25,041 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में रही गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.07% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.13% की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 0.59% की गिरावट है। कोरिया का कोस्पी 0.04% ऊपर है।
  • 9 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.20% चढ़कर 40,829 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 1.16% चढ़ा, ये 16,884 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 1.16% की बढ़त के साथ 5,471 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 9 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 375 अंक की तेजी के साथ 81,559 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 84 अंक की तेजी रही। ये 24,936 के स्तर पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here