आंखों को रगड़ने से हो सकता हैं कार्निया डैमेज

आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आसपास की दुनिया देख पाते हैं। हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं।बारिश के मौसम में आंखों में इन्फेक्शन या आई फ्लू का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि इस मौसम में हवा में फंगस इन्फेक्शन फैलाने वाले वायरस और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। अधिकांश लोग इन्फेक्शन या एलर्जी के कारण आंखें रगड़ने लगते हैं। इससे कुछ देर के लिए से बहुत अच्छा महसूस हो सकता है। लेकिन बार-बार ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। ज्यादा तेजी से आंखों को रगड़ने से कॉर्निया डैमेज हो सकता है।

आंखें के रगड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जब हमारी आंखों में खुजली होती है, हम थके हुए होते हैं या ऐसा महसूस होता है कि पलकें आंखों में फंस गईं हैं तो हम सभी अपनी आंखें रगड़ते लगते हैं। कुछ लोगों को आंखों को बार-बार रगड़ना एक रिफ्लेक्स या आदत भी हो सकती है।

स्क्रीन से कुछ देर का ब्रेक लें

लैपटॉप, टैबलेट या मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार टकटकी लगाकर देखने से आंखों पर खिंचाव पड़ता है। जिससे आंखें ड्राई होने लगती है और बार-बार रगड़ने का मन करता है। इससे बचने के लिए आंखों को कुछ देर के लिए आराम दें और 20-20 के नियम को फॉलो करें। यानी हर 20 मिनट में अपनी स्क्रीन से नजर हटाएं और 20 फीट दूर रखी किसी चीज कर कुछ देर देखें। इससे आंखों को पर्याप्त आराम मिलेगा।

लगातार पलक झपकाएं

पलकें झपकाना एक नेचुरल क्रिया है। इससे आंखें नम और स्वस्थ बनी रहती हैं। लेकिन जब हम लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन लगातार देखते हैं तो हमारी आंखें कम झपकती हैं, जिससे आंखें ड्राई हो जाती हैं। इसलिए आंखों की देखभाल के लिए नियमित पलक जरूर झपकानी चाहिए। इससे आंखों को पर्याप्त आराम मिलता है और प्रेशर भी नहीं पड़ता है।

धूल-मिट्टी से बचाएं

हवा में मौजूद धूल-मिट्टी की वजह से आंखों में जलन, दर्द, खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर निकलते समय सनग्लासेस का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ आंखे धूल-मिट्टी से बचेंगी बल्कि धूप की वजह से ड्राई भी नहीं होंगी।

पर्याप्त नींद जरूर लें

पर्याप्त नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से आंखों को आराम मिलता है। जिन लोगों को ड्राई आंखों की समस्या है उन्हें नींद के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here