हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडाणी के 8 शेयर गिरे

नई दिली – अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग और सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच विवाद का बाजार पर कोई असर नहीं दिखा है। सेंसेक्स 56 अंक की मामूली गिरावट के साथ 79,648 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट रही। ये 24,347 के स्तर पर बंद हुआ।अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में से 8 में गिरावट और 2 में तेजी है। अडाणी टोटल गैस, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशं और अडाणी विल्मर में 3% से ज्यादा की गिरावट है। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में भी करीब 1% की गिरावट है। अडाणी ग्रीन एनर्जी और अंबुजा सीमेंट करीब 1% की तेजी है।

हिंडनबर्ग ने शनिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि माधबी और उनके पति धवल बुच की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है। आरोप है कि इन फंड्स का इस्तेमाल अडाणी ग्रुप के शेयरों के दामों में तेजी लाने के लिए किया गया था।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग में 0.13% की बढ़त के साथ 17,111 के स्तर पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14% गिरा है और कोरिया के कोस्पी में 1.15% की तेजी रही।
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.13% चढ़कर 39,497 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.51% चढ़ा, ये 16,745 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.47% की तेजी के साथ 5,344 के स्तर पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 9 अगस्त को ₹406.72 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी ₹3,979.59 करोड़ के शेयर खरीदे। यानी, विदेशी निवेशक ने पिछले हफ्ते के आखिरी दिन खरीदारी की थी।
  • पिछले हफ्ते बाजार में रही थी तेजी

    इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी 9 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 819 अंक की तेजी के साथ 79,705 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 250 अंक की बढ़त रही, ये 24,367 के स्तर पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here