राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनिवेरे ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।राष्ट्रपति मुर्मु ने दक्षिण प्रशांत राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान फिजी की संसद को भी संबोधित किया। उन्होंने वहां भारतीय समुदाय के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की।

राष्ट्रपति की फिजी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, फिजी के राष्ट्रपति ने हमारी राष्ट्रपति को ‘द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया, जिसकी राष्ट्रपति ने बहुत सराहना की। उन्होंने फिजी की संसद को भी संबोधित किया। राष्ट्रपति ने सुवा में सामुदायिक बातचीत की।राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी के प्रधानमंत्री सीटिवेनी राबुका तथा फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनीवेरे से भी मुलाकात की।

भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली फिजी यात्रा

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह यात्रा, जो किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी की पहली यात्रा है, दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी। यह यात्रा फिजी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपनी यात्रा के दूसरे चरण में,राष्ट्रपति मुर्मू न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो के निमंत्रण पर 7-9 अगस्त तक न्यूजीलैंड का दौरा करेंगी। राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल कीरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मिलेंगी। वह एक शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों से बातचीत करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here