Wednesday, July 24, 2024
Home धर्म - अध्यात्म किसी कारणवश ना दिखाई दे चांद ,तो इस विधि से खोले करवाचौथ...

किसी कारणवश ना दिखाई दे चांद ,तो इस विधि से खोले करवाचौथ का व्रत

नई दिल्ली- आज देशभर में करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। यह व्रत हिंदू महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ। इस व्रत निर्जला रखने का विधान है और चंद्र को अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत खोला जाता है। जिस प्रकार विधि-विधान के साथ व्रत करना जरूरी है ठीक उसी प्रकार उसका पारण करना भी जरूरी है।

पारण विधि

करवा चौथ के दिन महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि चंद्र को अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ के इस कठिन व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन सुहागिनें महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्र देव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं।

जब न दिखे चांद

कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश, धुंध अन्य कारण से चांद नजर नहीं आता है। ऐसे में आप इस विधि से करवा चौथ व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके लिए चांद न दिखने की स्थिति में चंद्रमा जिस दिशा से उदित होता है, उधर दिशा की ओर मुंह करके उनका ध्यान करते हुए व्रत खोला जा सकता है।

यहां करें चंद्र के दर्शन

शिव जी अपने मस्तक पर चंद्र को धारण किए हुए हैं। ऐसे में चांद न दिखने की स्थिति में आप शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव के दर्शन करके भी अपने व्रत का पारण कर सकती हैं। साथ ही आप मंदिर जाकर महादेव द्वारा धारित चंद्रमा का दर्शन करके भी करवा चौथ का व्रत खोल सकती हैं।

व्रत खोलने का स्मार्ट तरीका

आज को दौर में आप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भी करवा चौथ के व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने किसी जानकार, जिसके यहां चांद निकल चुका है, उसे विडियो कॉल करके भी चंद्र देव को अर्घ्य देते हुए व्रत खोल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?