आगामी 2 दिनों में महाराष्ट्र में हो सकती हैं गरज के साथ जोरदार बरसात

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से मानसून लगभग समाप्त हो चुका है। अभी भी कई इलाकों में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां देखी जा रही हैं। एक ओर जहां महाराष्ट्र की जनता अक्टूबर की गर्मी से बेहाल हैं। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी।

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,आगामी 2 दिनों में कोंकण के कुछ विभाग और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।  सिंधुदुर्ग जिले में भारी बारिश की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार,  इस समय जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुंबई और उसके आसपास मौसम साफ रहने की आशा है।

अक्टूबर की गर्मी तेज

जैसा की हम सब जानते है महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भीषण गर्मी बढ़ गई है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। कल महाराष्ट्र में सबसे अधिक तापमान अकोला में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या महाराष्ट्र में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here