सितंबर-2023 में मध्य रेल द्वारा हुई अब तक की सर्वश्रेष्ठ माल लोडिंग, जिससे 610 करोड़ की आय हुई दर्ज

मुंबई– सितंबर-2023 के माह में मध्य रेल की 5.76 मिलियन टन की माल लोडिंग हुई, सितंबर-2022 के महीने के लिए 5.65 मिलियन टन की लोडिंग के मुकाबले, 1.90% की वृद्धि के साथ, सितंबर के किसी भी माह में होने वाली श्रेष्ठ लोडिंग है।मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम छै माही में 41.66 मीट्रिक टन की लोडिंग दर्ज की है, जबकि अप्रैल से सितंबर-2022 में यह 37.99 मीट्रिक टन थी, 9.70% की वृद्धि के साथ, यह मध्य रेल पर अब तक की बेहतरीन वार्षिक प्रारंभिक लोडिंग भी है।

नेट टन किलोमीटर (एनटीकेएम) में 6.05% की वृद्धि हुई है, जो सितंबर-2022 के 3203 मिलियन की तुलना में सितंबर-2023 के माह में 3715 मिलियन है।मध्य रेल ने सितंबर 2022 में 571 करोड़ रुपये की तुलना में सितंबर 2023 में 610 करोड़ रुपये का माल लोडिंग राजस्व अर्जित किया।

विशेष गाड़ियाँ द्वारा इतना राजस्व प्राप्त किया

मध्य रेल ने सितंबर 2023 में गणपति, वेलाकन्नी और ओणम सहित विशेष ट्रेनों की 353 सेवाएं चलाईं। मध्य रेल ने 10 ओरिजिनेटिंग फुल टैरिफ रेट (एफटीआर) विशेष ट्रेनें चलाईं। मध्य रेल ने रु. 2.66 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।
लीज पार्सल सेवाओं से 2.66 करोड़, 00113 मुंबई से संकरेल गुड्स यार्ड (पश्चिम बंगाल) 8 सेवाएं, भिवंडी/जलगांव/नागपुर से अज़ारा (असम) 3 सेवाएं, गोधनी/ कलमेश्वर से न्यू तिनसुकिया (असम) 2 सेवाएं, सावदा से आदर्श नगर दिल्ली-01 सेवा और देहु रोड-बाड़मेर (राजस्थान) 01 सेवा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here