यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे विभाग यात्री ट्रेनों की 212 फेरियों में की बढोतरी

 

अकोला- उत्सव के अलावा सामान्य दिनों में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिकारी होती है। इन ट्रेनों में से यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेल विभाग ने चलाई जा रही विशेष ट्रेनों के 212 फेरियों में बढोतरी कर दी है। रेल विभाग के इस निर्णय के चलते यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है।

रेल प्रशासन यात्रियों को सुरक्षा तथा यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष रूप से प्रयास कर रहा है। ट्रेनों में यात्रियों की इन दिनों उत्सव के चलते भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की अधिकतम संख्या के कारण आरक्षित टिकट मिलना दूभर हो गया है।

यात्रियो की सुविधा हेतु विशेष ट्रेने

यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष ट्रेन चला रहा है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेल विभाग ने संचालित की जा रही विशेष ट्रेनों की 212 फेरियों में बढोतरी कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रेन क्र. 01025 दादर- बलिया त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन की 34 फेरियां बढ़ा दी है यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 1 जनवरी 2024 तक चलेगी ट्रेन क्रमांक 01026 बलिया- दादर त्रि-साप्ताहिक विशेष की 34 फेरियों को बढा दी है यह ट्रेन 1 अक्टूबर 2023 से 3 जनवरी 2024 तक चलेगी ट्रेन क्रमांक 01027 दादर- गोरखपुर सप्ताह में 4 दिन चलती है यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है, ट्रेन क्र.01028 गोरखपुर- दादर 2023 सप्ताह मे चार दिन चलती है यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 2 जनवरी 2024 तक चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 01139 नागपूर- मडगाव द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन को 26 सितंबर तक चलाने की अनुमति दी गई थी अब यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक चलेगी। ट्रेन क्रमांक 01140 मडगांव – नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया था जो अब 5 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलाई जायेगी। इन ट्रेनों के समयावधि, संरचना व स्टॉपेज में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इन ट्रेनों के परिचालन में बढोतरी करने के पश्चात टिकटों का आरक्षण 24 सितंबर से सभी कम्पयूटीराइज केंद्र व आईआरसीटीसी पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here