महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी

महाराष्ट्र- गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही महाराष्ट्र में बारिश ने भी आगमन कर लिया है। जी हां बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जम कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

आज पूरे महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है आज के मौसम का हाल उत्तर महाराष्ट्र में नासिक, जलगांव, धुलिया नंदुरबार, कोंकण में ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है कोंकण और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। साथ ही कोंकण तट के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती स्थिति संचालित हो रही है। इसके चलते राज्य के कोंकण, विदर्भ और घाट परिसर में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश की चेतावनी जारी की है।

ठाणे और पालघर जिलों को नारंगी चेतावनी दी गई है, जबकि नंदुरबार, नाशिक, मुंबई, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी, सतारा और सिंधुदुर्ग जिलों को पीली चेतावनी दी गई है। धुलिया और जलगांव में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को मुंबई, पालघर, ठाणे, नाशिक, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर में बारिश की संभावना है। इस दिन रत्नागिरी के लिए येली अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here