महाराष्ट्र में पहली बार होगा प्रो दही हांडी टूर्नामेंट

मुंबई- दही हांडी को खेल में शामिल करने का निर्णय शिंदे-फडवानी सरकार ने लिया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में घोषणा की थी कि दही हांडी को खेल में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद प्रो कबड्डी की तरह राज्य में प्रो दही हांडी प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी। प्रदेश में प्रो कबड्डी की तरह प्रो दही हांडी टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ने वाला है। मुख्यमंत्री शिंदे इस संबंध में बड़ा निर्णय लेने की घोषणा करने वाले हैं।

दहीहांडी को शिंदे-फडवाणी सरकार ने साहसिक खेल का दर्जा दिया था। इसके बाद प्रो कबड्डी की तरह राज्य में प्रो दही हांडी प्रतियोगिता शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। दहीहांडी टीम और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अहम बैठक विधान भवन में होगी। इस बैठक में प्रो दहीहांडी पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार की ओर से पहली बार प्रो दही हांडी प्रतियोगिता की घोषणा करने जा रहे हैं।

दही हांडी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

पिछले साल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दही हांडी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दही हांडी को खेल में शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here