सितंबर 2023 से अक्टूबर 2023 के बिच होंगे महाराष्ट्र निकाय चुनाव!

मुंबई– गैजेट में साफ लिखा है कि चुनाव सितंबर 2023 से अक्टूबर 2023 के बीच होंगे। इस बीच ऐसी संभावना है कि ये चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के होंगे। विपक्ष का आरोप है कि सरकार स्थानीय निकाय चुनाव से बच रही है।

ओबीसी आरक्षण के परिणाम के बिना हो सकते है चुनाव

दूसरी ओर ओबीसी आरक्षण का परिणाम रुका हुआ है, इस नतीजे के तुरंत बाद चुनाव होंगे। लेकिन अगर ये नतीजा नहीं निकला तो सरकार ओबीसी आरक्षण के बिना ही चुनाव कराने की ज्यादा संभावना है। स्थानीय निकाय चुनावसितंबर और अक्टूबर में होने की संभावना है।चुनाव आयोग के गैजेट में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। मुंबई-पुणे समेत राज्य की 11 नगर पालिकाओं का कार्यकाल पिछले साल 15 मार्च को खत्म हो गया था। पांच नगर पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है।

इस शहरो मे बाकी है चुनाव

BMC सहीत महाराष्ट्र मे, नवी मुंबई नगर निगम, पनवेल नगर निगम, पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम, पुणे नगर निगम, ठाणे नगर निगम, उल्हासनगर नगर निगम, वसई-विरार नगर निगम, अहमदनगर नगर निगम, अमरावती नगर निगम, औरंगाबाद नगर निगम, भिवंडी-निजामपुर नगर निगम, चंद्रपुर नगर निगम, जलगांव नगर निगम, कल्याण डोंबिवली नगर निगम, कोल्हापुर नगर निगम, मीरा भयंदर नगर निगम, नागपुर नगर निगम, नांदेड-वाघाला नगर निगम, नासिक नगर निगम, सांगली,मिरज और कुपवाड शहर नगर निगम, सोलापुर नगर निगम में स्थानिय निकाय चुनाव बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here