अकोला मनपा आयुक्त कविता द्विवेदी का हुआ ट्रांसफर ! अब मनपा के नये आयुक्त होंगे डॉ सुनील लहाने – यहाँ पढ़े कोन है नए आयुक्त

अकोला- मनपा आयुक्त एवं प्रशासक कविता द्विवेदी का तबादला आज हो गया, पिछले कई दिनों से इस बदली की चर्चा हो रही थी. अकोला नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक कविता द्विवेदी का स्थानांतरण कर उनके पद पर ग्रुप-ए (चयन श्रेणी) के मुख्य अधिकारी सुनील लहाने को नियुक्त किया गया. वह जल्द ही अकोला का कार्यभार संभालेंगे। आयुक्त एवं प्रशासक कविता द्विवेदी का तबादले की जानकारी मिलते ही मनपा परिसर में अधिकारियो की भागम भाग रही.

जाने कोन है नए आयुक्त डॉ सुनील लहाने

डॉ. सुनील लहाने हे मूल माकेगाव (ता. रेणापूर, जि. लातूर) के निवासी हैं। उन्होंने परभणी वेटरनरी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 1998 में उन्हें महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में चुना गया। अब तक उन्होंने पैठण, वासमत, लोनावला, इस्लामपुर के नगर आयुक्त के रूप में काम किया है। इसके साथ ही, उन्होंने अहमदनगर, वसई विरार, कल्याण डोंबिवली नगर निगम में उपायुक्त और वर्ली, मुंबई के नगर प्रशासन निदेशालय में उप निदेशक जैसे विभिन्न पदों पर काम किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here