बिना वकील अपना केस खुद से लड़ सकते हैं बस इन बातो का रखे ख्याल,ऐसी होगी पूरी प्रोसेस

जरुरत की जानकारी– जैसे ही किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज होता है तुरंत वकील की मदद ली जाती है। कई बार कुछ मामले ऐसे भी हो जाते है जिनमें कोई वकील केस की पैरवी अच्छे से नहीं करता या उनकी फीस बहुत ज्यादा होती है।इन कंडीशन में हर व्यक्ति के मन में एक बार तो यह सवाल आता ही है कि काश वो खुद अपना केस लड़ पाता। इसलिए कानून ने सभी को अपना केस लड़ने का अधिकार दिया है।संविधान की धारा 32 के एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति किसी सिविल या आपराधिक मामले में फंस जाता है तब वह कोर्ट में अपना केस लड़ सकता है।

कोर्ट में खुद का केस लड़ने का प्रोसेस क्या है?

इसके लिए आपको जज से परमिशन लेना जरूरी है। इजाजत लेने के बाद खुद के केस में पैरवी कर सकते हैं। आप अपने केस को समझने और आगे की कार्यवाही के लिए जज से समय ले सकते है। कई बार जज आपको वकील रखने की सलाह देंगे। वकील न रखने के पीछे का कारण आप अपना पक्ष रखकर समझा सकते हैं।

 इसके लिए किसी तरह के क्वालिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है। जिन लोगों के पास लॉ की डिग्री नहीं है वो भी अपना केस लड़ सकते हैं।आपको सिर्फ कंज्यूमर यानी ग्राहक होने की जरूरत है। ग्राहक को अपना केस समझ आना चाहिए कि वो जो कह रहा है वो पूरी तरह से सही है। उसे कोर्ट में अपने केस से जुड़े प्रूफ भी देने होंगे।

खुद लड़ रहे हैं अपना केस इन बातो को अवश्य ध्यान में रखे

  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा अच्छी से आती हो।
  • कोर्ट के अंदर होने वाली कार्यवाही के सभी चरणों को अच्छे से समझकर ही अपना केस लड़ने की परमिशन लें।
  • आप पर जिस धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, सबसे पहले उस धारा के बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें।
  • कोर्ट की कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें और न ही किसी तरह की अभद्रता करें।

बिना फीस दिए वकील की मदद ले सकते हैं

हमारे देश में बहुत से लोग ऐसे है जो ज्यादा पढ़े-लिखे न होने की वजह से अपना केस खुद नहीं लड़ पाते। या फिर वकील की फीस नहीं दे पाते हैं तो वह व्यक्ति अपने लिए फ्री में वकील लेने की गुजारिश कोर्ट के सामने कर सकता है।जिसके बाद कोर्ट की तरफ से फ्री में या बिना किसी खर्च के सरकारी वकील को आपके केस के लिए अपाइंट कर दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here