मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 से 7 जुलाई तक महाराष्ट्र के इन जिलो के लिए बारिश को लेकर जारी किया ‘येलो अलर्ट’

नई दिल्ली- झमाझम बारिश होने के बाद पिछले 3-4 दिनों से मौसम गरमाया हुआ है। ऐसे में आज महाराष्ट्र की जनता को गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए मुंबई में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

 मौसम विभाग ने दी सुचना 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को मुंबई में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में अब संभावना है कि महाराष्ट्र की जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके अलावा गुरुवार को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और शुक्रवार को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से शुक्रवार यानी 5 से 7 जुलाई तक मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पुणे में आज भारी बारिश का अनुमान है।

पुणे के साथ-साथ सतारा, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों को भी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और ठाणे में बारिश का येलो अलर्ट है मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पुणे और सतारा में भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में अब होने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here