महाराष्ट्र समेत देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून अपडेट: आसमान से बरस रही आफत का कहर जारी है। भारतीय मैसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कई इलाकों में आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। आसम और हिमाचलव प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़े देशभर के मौसम का हाल…

अगले पांच दिनों में पूरे भारत को कवर करेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून देश के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है। वहीं, उतर-भारत के कुछ राज्यों समेत गुजरात, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाके बचे हैं, जहां अभी मानसून नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में मानसून इन इलाकों को भी कवर कर लेगा।

इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी

देश में 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड और बाढ़ से त्रस्त असम के साथ अन्य कई नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली, केरल के कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के अनुसार, आज राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी, अमरावती और नागपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सतारा, सिंधुदुर्ग, नासिक, नंदुरबार, चंद्रपुर और गोंदिया जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।महाराष्ट्र के पुणे शहर के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 जून को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here