महाराष्ट्र में IMD की लेटेस्ट अपडेट,इस दिन होगा मानसून का आगमन!

महाराष्ट्र मानसून जानकारी- महाराष्ट्र में लोग मानसून 2023 (Monsoon Alert 2023) का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून देर से आने की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि मानसून की रफ्तार अपने समय पर है और मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने नए पूर्वानुमान में कहा है कि भारत में समय पर मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे जून के पहले सप्ताह में ही मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। जबकि महाराष्ट्र में मानसून 7 जून तक पहुंच सकता है।

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ी अपडेट दी है। पुणे मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में मानसून 7 जून तक तल कोंकण में पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के लिए वातावरण अनुकूल है और जैसे ही अरब सागर में वाष्पशील हवाएं चलनी शुरू होंगी, मानसून तेजी से महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगा।मानसून के लिए अनुकूल जलवायु के कारण मानसून 4 जून की बजाय 1 जून को केरल में प्रवेश कर सकता है। साथ ही, यह भविष्यवाणी की गई है कि यह 7 जून तक महाराष्ट्र के तल कोंकण में प्रवेश करेगा।

ठहराव के बाद अब आगे बढ़ा मानसून!

इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून ने तीन दिन पहले 19 मई को ही अंडमान सागर में दस्तक दी। हालाँकि, बाद में मानसून की चाल धीमी पद गई और इसकी प्रगति रुक गई।  हिंद महासागर के उत्तर-पश्चिम में क्रॉस-इक्वेटोरियल प्रवाह मजबूत हो रही हैं। इससे अगले 2-3 दिनों में बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई है।

monsoon_update_2023.jpg
मुंबई में मानसून का आगमन कब?

आमतौर पर दक्षिणी राज्य केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून से होती है। लेकिन इस साल मानसून का मौसम 4 जून से शुरू होने की उम्मीद है। मानसून 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। केरल में मानसून के देरी से पहुंचने की संभावना बहुत कम है। अब अनुमान है कि मानसून समय पर केरल में प्रवेश करेगा। जबकि मुंबई में मानसून 11 जून के आसपास पहुंचेगा।

कोंकण में होगी बारिश!

मौसम विभाग ने कोंकण में 27 मई से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गरजने की संभावना है। जबकि अगले हफ्ते राज्य में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो जाएगी। आईएमडी ने 29 और 30 मई को रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद में आंधी-बिजली के साथ बारिश होने की अनुमान जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here