मध्य रेल ने अप्रैल-2023 में 771.50 करोड़ रुपये का माल राजस्व किया दर्ज !

मध्य रेल- अप्रैल-2022 के महीने के लिए 7.14 मिलियन टन की लोडिंग के मुकाबले अप्रैल-2023 के महीने के लिए मध्य रेल की 7.42 मिलियन टन की माल ढुलाई, 3.91% की वृद्धि के साथअप्रैल के किसी भी महीने में अब तक की सबसे अच्छी लोडिंग है।मध्य रेल ने अप्रैल-2022 में 715.10 करोड़ रुपये की तुलना में

अप्रैल-2023 में 771.50 करोड़ रुपये का मूल माल ढुलाई राजस्व अर्जित कियाजो कि 7.9% की वृद्धि है।मध्य रेल द्वारा सभी वस्तुओं में प्रदर्शन में सुधार किया है जिससे यह पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में वृद्धिशील लोडिंग हासिल करने में सफल हुआ है।

मध्य रेल ने अप्रैल-2022 में 178 रेक की तुलना में अप्रैल-2023 में सीमेंट और क्लिंकर के 243 रेक की लोडिंग दर्ज की है। साथ ही अप्रैल-2022 में 66 रेक की तुलना में अप्रैल-2023 में ऑटोमोबाइल के 95 रेक लोड किए गए हैं।अप्रैल-2023 में कंटेनर लोडिंग में पिछले साल के मुकाबले 9.9% का सुधार हुआ है।  अप्रैल-2022 में 657 रेक की तुलना में अप्रैल-2023 में 722 रेक का लदान किया गया है।

अप्रैल-2022 में 182 रेक की तुलना में अप्रैल-2023 में पेट्रोलियम उत्पादों के 201 रेक का लदान किया गया है.  अप्रैल-2022 के 57 रेक की तुलना में अप्रैल-2023 में 90 रेक उर्वरक का लदान किया गया. अप्रैल-2022 में 93 रेक की तुलना में अप्रैल-2023 में आयरन एंड स्टील की लोडिंग बढ़कर 159 रेक हो गई है।लौह अयस्क का लदान भी अप्रैल-2022 के 44 रेक की तुलना में अप्रैल-2023 में बढ़कर 73 रेक हो गया है।NTKM, जो कि एक किलोमीटर पर एक टन  का पेलोड हैअप्रैल-2022 की तुलना में अप्रैल-2023 के महीने में 3.21% बढ़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here