इस तारीख से शेगांव का आनंद सागर भक्तो के लिए खुलेगा,या पढ़े समय सहित पूरी जानकारी

अकोला–  आनंद सागर का आध्यात्मिक केंद्र श्रध्दालुओं के लिए प्रारम्भ स्थानीय श्री गजानन महाराज संस्था की ओर से संचालित आनंदसागर के आध्यात्मिक केंद्र का कुछ हिस्सा कोविड के समय के बाद जिस स्थिति में था उसी स्थिति में वह आरम्भ कर दिया गया है। इस संदर्भ में शेगांव के श्री गजानन महाराज संस्थान की ओर से मंदिर तथा परिसर में फलक लगाकर इसकी जानकारी आम जनता के लिए साझा की गई है।

आनंदसागर के आध्यात्मिक केंद्र में प्रवेश सेवार्थ निःशुल्क रहेगा। आनंद सागर का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा जबकि शाम 4 बजे के बाद से नव आगंतुकों के लिए प्रवेश बंद किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार कोविड समय के दौरान लगभग दो वर्ष तक श्रीं का मंदिर श्रध्दालुओं के दर्शन के लिए बंद किया गया था। जिस के कारण संस्थान को दान से प्राप्त होनेवाली आए बंद हो जाने से निधि के अभाव में श्री संस्थान के सभी सेवाभावी उपक्रम तथा निर्धारित अत्यावश्यक विकास कार्य बंद कर दिए थे।

श्री संस्था के विश्वस्त मंडल के नीतिगत निर्णय के अनुसार अब सभी सेवाकार्यों को प्रधानता के आधार पर निर्धारण कर योजना बनाई गई है। हालात यथास्थिति होने के बाद तथा आर्थिक स्थितिसही होने के बाद एवं आवश्यक सेवाधारियों की सेवा तथा पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता होने के बाद आध्यात्मिक केंद्र निज संवाद की मरम्मत, कुछ हिस्सों का पुनर्निर्माण तथा आगे की विकास मामूली विवाद योजनाएं आरंम्भ की जाएगी। जिसके लिए काफी समय लग सकता है। इसलिए सभी से सहयोग करने की अपील संस्थान के सेवाधारी व्यवस्थापकीय विश्वस्तों ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here