विदर्भ में अकोला सबसे गर्म, ग्रीष्म काल का दिख रहा असर…

अकोला– बेमौसम बारिश तथा बदली के मौसम के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार को एकाएक तापमान ने इस मौसम के अधिकतम तापमान का रिकार्ड तोड़ा। अकोला विदर्भ में सबसे गर्म रहा। रविवार को विदर्भ के किसी भी जिले का तापमान अकोला से अधिक दर्ज नहीं किया गया। तापमान बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

सूरज की उग्रता को देख अधिकतम नागरिकों ने घरों में ही रहना पसंद किया अकोला शहर तथा जिले में बेमौसम बारिश के कारण अप्रैल माह का तापमान अधिक वढ नहीं पाया था. जबकि अकोला में अप्रैल में 44 डिग्री के आसपास तापमान रहता है। बदली के कारण शनिवार को तापमान गिरा था, लेकिन रविवार को बादल छटते ही सूरज ने उग्र रूप दिखाया। तापमान रिकार्ड स्तर पर पहुंचा।

अकोला का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम का यह सबसे अधिक तापमान है। वहींसेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम का यह सबसे अधिक तापमान है। वहीं विदर्भ के सभी जिलों की तुलना में अकोला सबसे गर्म रहा। 41.7 डिसे के साथ ब्रम्हपुरी दूसरे क्रमांक पर रहा। जबकि चंद्रपुर, वर्धा जिले का तापमान 41.6 दर्ज किया गया। बुलडाणा जिले में सबसे कम अधिकतम तापमान 37.5 डिसे दर्ज हुआ, जबकि वाशिम जिले का तापमान 40.2 डिसे रहा। अचानक तापमान बढ़ने के कारण रविवार की दोपहर अकोला शहर की सड़कों पर सन्नाटे का माहौल रहा। जरूरत पड़ने पर ही नागरिक घरों से बाहर निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here