वाल्मीकि समाज द्वारा किया गया श्री राम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य व्दार के लिए लगने वाली सागवान की लकड़ी का प्रथम पूजन

चंद्रपुर – स्थानीय चंद्रपुर मे वाल्मिकी समाज को श्रीराम मंदिर के गर्भगृह व्दार की लकड़ी के पुजन का प्रथम मान श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार (सांस्कृतिक मंत्री) इन्होंने दिया. सभी हिंदुओं के आस्था का प्रतीक श्रीराम मंदिर जिसके निर्माण का कार्य तीव्र गति से अयोध्या में शुरू है और वर्तमान स्थिति में गर्भगृह का कार्य पुर्ण हो गया है।

इसी गर्भगृह के मुख्य व्दार के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर से सागवान की सर्वोत्कृष्ट लकड़ी मंगाई गई जिसका प्रथम पुजन का मान नामदार श्री.सुधीर भाऊ मुनगंटीवार ने वाल्मिकी समाज को दिया। जिससे वाल्मिकी समाज प्रसन्न है। इस धार्मिक इतिहास की साक्षी बनने के लिए महाराष्ट्र के कई शहरो से वाल्मिकी समाज के असंख्य लोग एकत्रित हुए थे जिसमें अकोला शहर के वाल्मिकी मेहतर समाज बहुउद्देशीय बावनी-पंचायत के (विभागिय अध्यक्ष) गुरुजी सारवान व (महासचिव) उमेश लख्खन इन्होने राजाजी खोडे, इनके नेतृत्व मे लकड़ी का पूजन कीया। इस अवसर पर चंद्रपुर से जितेन्द्रजी सारसर,लखनजी सारवान,विक्रमजी छपरबंद,आकाशजी अठवाल महेंद्रजी छपरबंद,मनोजजी चावरे, व असंख्य समाज जनसमुदाय उपस्थित था।

समरसता ने बार-बार यह सिद्ध कीया हैं…

समाज में वर्षों वर्षों से कुछ नकारात्मक सोच वाले हिंदू विरोधी लोग दलितों को मंदिर में पूजन का प्रवेश नहीं कहकर भ्रमित करते आ रहे है। परंतु हिंदू धर्म की समरसता ने बार-बार यह सिद्ध कीया है। कि सभी जातियां यह हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है कोई छोटा बड़ा नहीं है सभी समान है। ओर सभी जातियों को जोड़ने का यही कार्य भगवान श्रीराम ने भी किया है।

भारतीय जनता पार्टी तथा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मंत्री श्री.नरेद्रजी मोदी ने वाल्मिकी समाज को इतना बड़ा सम्मान देकर हिंदू धर्म के सामाजिक समरसता का उदाहरण फिर से जीवंत कर दिया इस पूजन के कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है। जिसके लिए वाल्मिकी समाज ने भारत के प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्रजी मोदी, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या, एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री का तथा भारतीय जनता पार्टी के माजी उपमहापौर, राहुलजी पावडे, श्री.प्रमोदजी शिरसागर, भाजपा युवा मोर्चा, जिल्हा महामंत्री का बहोत-बहोत आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here