महाराष्ट्र राज्य में सप्ताह के अंत में भारी बारिश की संभावना!

महाराष्ट्र– इस सप्ताह के अंत में भारी बारिश की संभावना. कुछ दिनों पहले हुई बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अब मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि गुरुवार से महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होगी।विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र में 7 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

बारिश मुख्य रूप से विदर्भ पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गुरुवार को होगी। शुक्रवार, शनिवार को बारिश कुछ हद तक बढ़ेगी और कोंकण के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों के साथ पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बिजली गिरने के साथ बारिश की भी संभावना है।प्रदेश में कई जगहों पर औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

पश्चिम और दक्षिण पूर्व से चलने वाली हवाओं के अभिसरण के कारण एक चक्रवाती स्थिति बनती है। इसके कारण पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इन इलाकों में नम हवाएं चली हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बेमौसम बारिश की एक वजह राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here