महाराष्ट्र में 3 दिनों तक आंधी के साथ बेमौसम बारिश की चेतावनी

Maharashtra Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज यानी 14 मार्च से 18 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में गरज के साथ आंधी व बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र में पिछले एक पखवाड़े में दूसरी बार खराब मौसम की मार किसानों पर पड़ने की संभावना है। इससे खेतों में तैयार फसल और कटी हुई फसल को नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। आज नासिक, औरंगाबाद, अहमदनगर जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मुंबई में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की।

15 मार्च को धुले, जलगाँव, नासिक, औरंगाबाद और जालना में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। जबकि गुरुवार को विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 मार्च को कोंकण सहित अधिकांश महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी ने 16 मार्च के लिए जलगांव, अहमदनगर, पुणे, औरंगाबाद जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन अकोला, अमरावती, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, वाशिम और यवतमाल में आंधी के साथ ओले पड़ने का अनुमान जताया गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

mumbai_pune_weather_forecast.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here