मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 5 से 7 मार्च के बीच जताई बारिश होने की संभावना!

मुंबई-  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने कहा की मार्च के पहले सप्ताह के दौरान दैनिक अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

पहले सप्ताह के लिए, दिन का औसत तापमान 33 और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य स्तर से लगभग 3-5 डिग्री अधिक होगा। महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों जैसे जलगांव और नासिक में रोजाना तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है।इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि 5 से 7 मार्च के बीच, रायगढ़, कोल्हापुर, विदर्भ और अहमदनगर जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन बेमौसम बारिश से शहर और राज्य में भी गर्म दिन आने की संभावना है।2 मार्च को मुंबई की सांताक्रूज़ वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here