अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा।

नई दिल्ली– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के अवसर पर आज अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का शहीदों के नाम पर नामकरण किया। अब तक ये अनाम द्वीप थे, जो आज से परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से ये द्वीप जाने जाएंगे। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह पोर्ट ब्लेयर पहुंचे हैं।

ये प्रेरणा के स्थल बनेंगे, पीढ़ियां करेंगी याद

पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंडमान की ये धरती वो भूमि है, जिसके आसमान में पहली बार मुक्त तिरंगा फहरा था। उन्होंने कहा कि आज के इस दिन को आजादी के अमृत काल के एक महतपूर्ण अध्याय के रूप में आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। आने वाली पीढ़ियों के लिए ये द्वीप एक चिरंतर प्रेरणा का स्थल बनेंगे।

सभी न्यूज़ और महत्वपूर्ण जानकारियों से अपडेट रहने तुरंत निचे लिंक पर क्लिक कर दिव्य हिन्दी News एप डाऊनलोड करे  – यहाँ क्लिक करे – Divya Hindi NEWS एप

अब परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे ये 21 द्वीप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण हुआ है। इन 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। जिस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे थे, वहां पर उनके जीवन और योगदानों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण किया गया है।

सबसे पहले यहां नेताजी ने फहराया था तिरंगा

पीएम मोदी ने कहा कि अंडमान में जिस जगह नेता जी ने सबसे पहले तिरंगा फहराया था वहां आज गगनचुंबी तिरंगा आजादी हिन्द फौज के पराक्रम का गुणगान कर रहा है। समंदर किनारे लहराते तिरंगे को देख, यहां आने वाले लोगों में देशभक्ति का रोमांच बढ़ जाता है। अंडमान की ये धरती वो भूमि है, जिसके आसमान में पहली बार मुक्त तिरंगा फहरा थाl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here