गणित के इस ट्रिक से 99 तक के पहाड़े, बस कुछ सेकेंड में हो जायेगे सोल और याद

2 से 99 टेबल (पहाड़ा) याद करें एक दम आसन तारिके से

Master Maths Shortcuts And Methods किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सबसे अधिक बार जो गुणा हमें करना होता है वह या तो दो अंकों की संख्याओं का दो अंकों की संख्याओं में या दो अंकों की संख्याओं का तीन अंकों की संख्याओं में ही होता है। ऐसा कम ही होता है कि आपको चार या पांच अंकों की संख्याओं का ‘गुणा’ करना पड़ता हो। आप दो अंकों के सारे पहाड़े याद कर लें तो ‘गुणा’ और ‘भाग’ दोनों काम आसान हो जाएंगे। दो अंकों के सारे पहाड़े याने 20 तक नहीं 99 तक। ? क्या 99 तक उन्हें भी याद किया जा सकता है? जी हाँ किया जा सकता है! कैसे?

चुटकियो में सुलझेंगे अब पहाड़े यहा सीखे सबसे आसान ट्रिक्स

पहले आसान शुरुआत करते हैं और मैं यह मान कर चलता हूं की दस तक के पहाड़े सबको याद हैं।

1) मान लें हमें 51 का पहाड़ा लिखना हैं, तो एकदम आसान हैं। 51 किससे मिलकर बना है? 5 और 1 से ना? क्या आपको 5 का पहाड़ा याद है, और क्या आपको 1 का पहाड़ा याद है। तो फिर आपको 51 का पहाड़ा भी याद है!, सीधे हाथ (दाईं ओर) से उलटे हाथ (बाई ओर) लिखना शुरू करें

51×1 = 51 — 1 एकम 1 का 1 दाईं और लिख दीजिये, 5 एकम 5 का 5 बाईं और लिख दीजिये

51×2 = 102 — 1 दूना 2 का 2 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 दूना 10 का 10 बाईं ओर लिख दीजिये

51×3 = 153 — 1 तिया 3 का 3 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 तिया 15 का 15 बाईं ओर लिख दीजिये

51×4 = 204 — 1 चौके 4 का 4 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 चौके 20 का 20 बाईं ओर लिख दीजिये

51×5 = 255 — 1 पंजे 5 का 5 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 पंजे 25 का 25 बाईं ओर लिख दीजिये

51×6 = 306 — 1 छग्गे 6 का 6 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 छग्गे 30 का 30 बाईं ओर लिख दीजिये

51×7 = 357 — 1 सत्ते 7 का 7 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 सत्ते 35 का 35 बाईं ओर लिख दीजिये

51×8 = 408 — 1 अठ्ठे 8 का 8 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 अठ्ठे 40 का 40 बाईं ओर लिख दीजिये

51×9 = 459 — 1 नम्मे 9 का 9 दाईं ओर लिख दीजिये, 5 नम्मे 45 का 45 बाईं ओर लिख दीजिये और लीजिये हो गई 51 की टेबल कम्पलीट!

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि दाईं ओर ‘संख्या चाहे जो प्राप्त हो’ लिखना ‘केवल एक अंक’ है बाकी हिस्सा हासिल (केरी फॉरवर्ड) की तरह बाई संख्या में जुड़ जाएगा। एक और टेबल देखते हैं, अब 64 का

64×1 = 64 — 4 एकम 4 का 4 दाईं और लिख दीजिये, 6 एकम 6 का 6 बाईं और लिख दीजिये

64×2 = 128 — 4 दूना 8 का 8 दाईं ओर लिख दीजिये, 6 दूना 12 का 12 बाईं ओर लिख दीजिये

64×3 = (18, 12) 192 — 4 तिया 12 का 2 दाईं ओर लिख दीजिये, और 1 कैरी फॉरवर्ड, 6 तिया 18 में कैरी फॉरवर्ड 1 जोड़ा हो गया 19, बाईं ओर लिख दीजिये

64×4 = (24, 16) 256 — 4 चौके 16 का 6 दाईं ओर लिख दीजिये, और 1 कैरी फॉरवर्ड, 6 चौके 24 में कैरी फॉरवर्ड 1 जोड़ा हो गया 25, बाईं ओर लिख दीजिये

64×5 = (30, 20) 320 — 4 पंजे 20 का 0 दाईं ओर लिख दीजिये, और 2 कैरी फॉरवर्ड, 6 पंजे 30 में कैरी फॉरवर्ड 2 जोड़ा हो गया 32, बाईं ओर लिख दीजिये

64×6 = (36, 24) 384 — 4 छग्गे 24 का 4 दाईं ओर लिख दीजिये, और 2 कैरी फॉरवर्ड, 6 छग्गे 36 में कैरी फॉरवर्ड 2 जोड़ा हो गया 38, बाईं ओर लिख दीजिये

64×7 = (42, 28) 448 — 4 सत्ते 28 का 8 दाईं ओर लिख दीजिये, और 2 कैरी फॉरवर्ड, 6 सत्ते 42 में कैरी फॉरवर्ड 2 जोड़ा हो गया 44, बाईं ओर लिख दीजिये

64×8 = (48, 32) 512 — 4 अठ्ठे 32 का 2 दाईं ओर लिख दीजिये, और 3 कैरी फॉरवर्ड, 6 अठ्ठे 48 में कैरी फॉरवर्ड 3 जोड़ा हो गया 51, बाईं ओर लिख दीजिये

64×9 = (54, 36) 576 — 4 नम्मे 36 का 6 दाईं ओर लिख दीजिये, और 3 कैरी फॉरवर्ड, 6 नम्मे 54 में कैरी फॉरवर्ड 3 जोड़ा हो गया 57, बाईं ओर लिख दीजिये और लीजिये हो गई 64 की टेबल कम्पलीट!

आशा करते हैं की इन ट्रिक्स की सहायता से आपको गणित सुलझाने में कठिनाई नहीं होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here