महाराष्ट्र में 20 आईएएस अधिकारियों की बदली, यहाँ जाने पूरी जानकारी

मुंबई- नागपुर के अतिरिक्त नगर आयुक्त दीपक कुमार मीणा को ठाणे का अतिरिक्त जनजातीय आयुक्त बनाया गया है। तो वहीं सतारा की जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय गौड़ा चंद्रपुर के नए कलेक्टर होंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार रात को 20 आईएएस अधिकारियों की बदली करवा दी गयी हैंl अधिकारियों के बदली में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त वीरेंद्र सिंह को मुंबई में महाराष्ट्र आईटी निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है। वहीं आस्तिक कुमार पांडे औरंगाबाद जिले के नए कलेक्टर होंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, औरंगाबाद जिले के कलेक्टर सुशील चव्हाण को विकास आयुक्त (असंगठित श्रम) के रूप में तैनात किया गया है और उन्हें मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है। चंद्रपुर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यरत 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अजय गुल्हाने को नागपुर का अतिरिक्त नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
साथ ही नागपुर के अतिरिक्त नगर आयुक्त दीपक कुमार मीणा को ठाणे का अतिरिक्त जनजातीय आयुक्त बनाया गया है। तो वहीं सतारा की जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय गौड़ा चंद्रपुर के नए कलेक्टर होंगे।

नंदुरबार जिला परिषद के सीईओ आर के गावड़े को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है और उन्हें मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है।  नासिक में महाराष्ट्र राज्य सहकारी आदिवासी विकास निगम के एमडी दीपक सिंगला को संयुक्त आयुक्त एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के रूप में तैनात किया गया है।

बयान के अनुसार आईएएस अधिकारी एस सी पाटिल को मुंबई में राज्य सचिवालय में उपमुख्यमंत्री कार्यालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है। तो मुंबई के कलेक्टर आर डी निवातकर अपने वर्तमान कार्यभार के साथ चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के रूप में भी कार्य करेंगे। वरिष्ठ नौकरशाह आरएस चव्हाण को मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजस्व टिकट एवं वन विभाग लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here