Tuesday, July 30, 2024
Home राज्य नाशिक शिर्डी रोड पर घटी भयानक दुर्घटना, बस और ट्रक के टक्कर...

नाशिक शिर्डी रोड पर घटी भयानक दुर्घटना, बस और ट्रक के टक्कर में 10 लोगो की हुई मृत्यु और कई हुए घायल

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 10 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी साईबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bus Accident In Shirdi: नासिक-शिर्डी हाईवे पर टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर में 10 की मौत, 35 घायल - Bus Accident In Shirdi 10 killed in tourist bus collision with truck

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा पाथेर गांव के पास हुआ जो सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पड़ता है।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

नाशकात भीषण अपघात; बस अन् ट्रकची समोरासमोर धडक, 10 जणांचा मृत्यू | Nashik Truck Bus Accident News | Shirdi | SaamTV

घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में 7 महिलाएं, 2 छोटे बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?